logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: मोबाइल के लिए की दादी की हत्या, पुलिस ने आरोपी नाती को किया गिरफ्तार


यवतमाल: बाभूळगाव थाना अंतर्गत पैसे और मोबाइल के लिए नाती ने अपने दादी की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी २६ वर्षीय पोते महेश विश्वास पोवते को गिरफ्तार किया है। 

मृतक 85 वर्षीय वृद्धा शिंदू भरत पोवते अपने परिवार के साथ तहसील के रेणूकापूर में रहती थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला का बेटा घर पहुंचा तो वह मृत दिखाई दी। उन्होंने तुरंत पुलिस को फ़ोन किया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जाँच की। जहाँ महिला के नाम से खून निकलता दिखाई दिया। पुलिस को मौत संदीघ दिखाई देने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद अपनी जांच घुमाई। पुलिस ने घर के सभी लोगों से पूछताछ की। वहीं पोते महेश पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी ने हत्या करने की बात काबुल कर ली। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने मोबाइल और पैसे के लिए दादी की हत्या की है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।