logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: उमरखेड़-पुसद मार्ग पर गुटखा तस्करी का भंडाफोड़, करीब 15 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त, आरोपी फरार


यवतमाल: उमरखेड़ में पुलिस ने प्रतिबंधित गुटखा तस्करी कर रहे एक वाहन को जब्त किया है। यह कार्रवाई पोफाली पुलिस ने आधी रात को उमरखेड-पुसद रोड पर गंगनमल जंक्शन पर की। इस कार्रवाई में 14 लाख रुपये से अधिक का गुटखा जब्त किया है।

फरार ड्राइवर की पहचान गढ़ी वार्ड, पुसद निवासी शेख अयाज शेख वहाब (35) के रूप में की गई है। पोफाली पुलिस को राज्य में प्रतिबंधित गुटखा के अवैध परिवहन की सूचना मिली थी। वहां से पुलिस टीम ने उमरखेड़ से पुसद रोड पर गंगनमल कांटे पर जाल बिछाया। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध बोलेरो पिकअप गाड़ी को आते देखा और उसे रोका। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर भाग गया।

पुलिस ने वाहन जब्त कर तलाशी ली। इस दौरान वाहन से 14 लाख 61 हजार 500 रुपये कीमत का 17 कट्टा गुटखा और 2 लाख 61 हजार 500 रुपये कीमत का वाहन जब्त किया गया।

आरोपी वाहन चालक के खिलाफ पोफाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि गुटखा कहां से लाया गया और इसका असली मालिक कौन है।