logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

हल्दीराम कंपनी के मालिक कमल अग्रवाल के साथ 9 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी, दंपति के खिलाफ मामला दर्ज


नागपुर: प्रख्यात उद्योगपति और हल्दीराम कंपनी के मालिक कमल अग्रवाल के साथ करीब 9 करोड़ 38 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में मुंबई के लालानी दंपत्ति के खिलाफ कलमना पुलिस थाने में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। आइए देखते हैं इस पूरे मामले पर एक विशेष रिपोर्ट।

हाल ही में नागपुर और नई दिल्ली स्थित अग्रवाल परिवार की दो हल्दीराम कंपनियों का विलय हुआ, और इस नई कंपनी का वैल्यूएशन 84 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया। लेकिन इसी हल्दीराम कंपनी के मालिक कमल अग्रवाल के साथ निवेश के बदले कंपनी के 76% शेयर्स देने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी की गई।

फर्जी दस्तावेज से दिखाया मुनाफा

हल्दीराम समूह की उपकंपनी ओम इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने ‘रॉयल ड्रायफ्रूट प्राइवेट लिमिटेड’ के शेयर्स खरीदे। लालानी दंपत्ति ने 76% शेयर्स ट्रांसफर करने का आश्वासन दिया। समीर अब्दुल हुसैन लालानी, उनकी पत्नी हिना लालानी, बेटा आलिशान लालानी और साझेदार प्रकाश भोसले ने विभिन्न बहानों से कमल अग्रवाल को बातचीत में उलझाए रखा। बाद में हल्दीराम कंपनी के साथ एक नया अनुबंध भी किया गया।

सितंबर 2023 तक, कमल अग्रवाल की कंपनी ने 9 करोड़ 38 लाख 59 हजार रुपये का निवेश किया। लेकिन इसके बावजूद न तो कमल अग्रवाल को मुनाफा हुआ और न ही उन्हें शेयर्स ट्रांसफर किए गए। संदेह होने पर हल्दीराम कंपनी ने रॉयल ड्रायफ्रूट प्रा. लि. की जांच कराई, जिसमें यह सामने आया कि कंपनी ने फर्जी दस्तावेज बनाकर अपनी सालाना आय और मुनाफा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया था। 

यहां से शुरू हुआ विवाद 

गौरतलब है कि किसी भी कंपनी में 50% से अधिक शेयर्स खरीदने पर उस व्यक्ति का कंपनी पर मालिकाना हक बनता है। लेकिन इस मामले में 76% शेयर्स होने के बावजूद अवैध दस्तावेजों के कारण कमल अग्रवाल को कंपनी पर नियंत्रण नहीं मिला। यहीं से विवाद शुरू हुआ। जब मामले की शिकायत पुलिस में की गई, तो लालानी दंपत्ति और उनका बेटा फरार हो गए। जांच में सामने आया है कि आरोपी कंपनी के खिलाफ कई सरकारी एजेंसियों में वित्तीय जांचें पहले से ही लंबित थीं। इसके अलावा, उन्होंने इसी तरह कई अन्य निवेशकों से भी ठगी की है।

जानकारों के अनुसार, ऐसे मामलों में आरोपी बोगस कंपनियां बनाते हैं, फर्जी कारोबार दिखाते हैं, और उद्योगपतियों को निवेश के नाम पर गुमराह करते हैं। इस मामले में कळमना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हैं और पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं।