logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गन्ने के खेत में मिला अधजला शव, हत्या के बाद सबूत मिटने का प्रयास


नागपुर: सावनेर थाना अंतर्गत कलमेश्वर रोड पर एक गन्ने के खेत से अधजला शव मिलने से खलबली मच गई है। शव मिलने की जानकारी तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी जाँच शुरू कर दी। शुरुआत की जाँच में हत्या कर शव को जलाकर सबूत मिटाने का प्रयास किया गया है। 

सूत्रों ने बताया कि उक्त खेत नागपुर पुलिस विभाग में कार्यरत महेश नायक का है। वहीं सावनेर के किसान श्रीकिशन जरारे और उनका परिवार कई सालों से खेत को संभालने का काम कर रहा है। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि उक्त गन्ने के खेत में रविवार 31 मार्च के आसपास आग लग गयी थी। आमतौर पर हर गन्ना किसान गन्ने की फसल की कटाई के बाद खेत में बचे गन्ने की खोई और कचरे को हमेशा जला देता है। लेकिन उस स्थान पर अधजले पड़े गन्ने के कई बंडल किसी अनहोनी की ओर साफ इशारा कर रहे हैं।

अधजला शव मिलने की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सावनेर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि, शव महिला का है या पुरुष का। पुलिस आगे की जाँच कर रही है। 

देखें वीडियो: