logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

हवलदार ने गोली मार की आत्महत्या, UTC ट्रेनिंग सेंटर में था तैनात


नागपुर: सुराबर्डी स्थित यूटीसी सेंटर में तैनात पुलिसकर्मी ने खुद को गोलीमार कर आत्महत्या कर ली। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान मंगेश मस्के के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुचे गए हैं।

वाड़ी थाने में तैनात हवलदार ने खुद की राइफल से गोली कार मार आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान मंगेश मस्के के रूप में हुई है। वर्तमान में वह सुराबर्डी स्थित यूटीसी सेंटर में तैनात था। रोजाना की तरह शनिवार को भी मस्के ड्यूटी पर पहुंचे। दोपहर साढ़े तीन बजे के दौरान अपनी राइफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर की।

गोली चलने की आवाज सुनते ही सेंटर में तैनात लोग गेट के पास पहुंचे, जहां मंगेश खून से लथपथ दिखाई दिया। घटना की जानकारी तुरंत वाड़ी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, आत्महत्या करने का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।