logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

Gondia: पिता की हत्या की साजिश रच फरार हुआ बांग्लादेश, तीन साल बाद लगा पुलिस के हाथ


गोंदिया: गोंदिया जिले के सड़क-अर्जुनी तहसील के म्हसवानी के खुमराज रहांगडाले (55) की हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी को पुलिस ने तीन साल बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। साल 2021 में मृतक के बेटे निखिल रहांगडाले ने ही हत्या की साजिश रही थी और घटना से पहले ही बांग्लादेश फरार हो गया था।

पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था. पुलिस ने आरोपी की तलाश की लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया. आख़िरकार तीन साल बाद पुलिस को जानकारी मिली कि वह भारत लौट आया है.

वह इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर पहुंचा और बांग्लादेश लौटने की तैयारी कर रहा था. इसी समय इमिग्रेशन कार्यालय ने उसे हिरासत में ले लिया और गोंदिया पुलिस के हवाले कर दिया.