logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

मासूम की दिल दहला देने वाली मौत, "पसंदीदा चैनल नहीं देखने दिया" तो 10 वर्षीय बच्ची ने की आत्महत्या


गडचिरोली: जिले के कोरची तहसील के बोडेना गांव में एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मात्र 10 वर्ष की एक मासूम बच्ची ने टीवी पर अपना पसंदीदा चैनल देखने से रोकने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे के आसपास घटी, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृत बच्ची का नाम सोनाली आनंद नरेटी है, जो चौथी कक्षा में पढ़ रही थी। बताया जा रहा है कि सोनाली अपनी बड़ी बहन संध्या (12 वर्ष) और छोटे भाई सौरभ (8 वर्ष) के साथ गर्मी की छुट्टियों में अपने गांव आई थी। तीनों गोंदिया जिले के कोकना खोबा गांव स्थित एक निजी आश्रमशाला में पढ़ते थे।

गुरुवार सुबह सोनाली टीवी देख रही थी, तभी उसकी बहन संध्या के साथ रिमोट को लेकर मामूली झगड़ा हुआ। इसी दौरान सोनाली ने गुस्से में आकर कहा, "मुझे मेरा पसंदीदा चैनल देखने नहीं दिया," और घर के पीछे स्थित जामुन के पेड़ से नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना की सूचना मिलते ही कोरची पुलिस स्टेशन के थानेदार शैलेश ठाकरे और पुलिस उपनिरीक्षक देशमुख मौके पर पहुंचे और पंचनामा कर शव को ग्रामीण अस्पताल भेजा गया।

मासूम बच्ची द्वारा इस तरह की आत्मघाती कदम उठाने से न केवल परिवार, बल्कि पूरा गांव सदमे में है। विशेषज्ञों और समाजसेवियों का कहना है कि बच्चों में भावनात्मक समझ विकसित करने और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है।