logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

Gondia: बच्चे के इलाज में की मदद, फिर विवाहिता के साथ करते रहे दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार


गोंदिया: रावणवाड़ी पुलिस ने एक महिला पर उसके बच्चे के इलाज में मदद करने का दबाव बनाकर उसे प्रताड़ित करने वाले दो आरोपियों और शारीरिक सुख की मांग करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

गोंदिया जिले के रावणवाड़ी थाना अंतर्गत एक गांव की 42 वर्षीय महिला के साथ गांव के ही दो प्रमुख व्यक्तियों ने दबाव बनाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इस संबंध में रावणवाड़ी पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है. तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने शारीरिक सुख मांगने के आरोप में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने सितंबर 2021 में गांव की 42 वर्षीय पीड़ित महिला को उसके बेटे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी थी, जिसके बदले में दोनों आरोपियों ने उसके साथ कई बार अत्याचार किया.

इसमें 50 वर्षीय देवेन्द्र मानकर और 48 वर्षीय राजू मानकर शामिल हैं. दोनों आरोपी उसे कभी खेत में तो कभी घर में बुलाकर उसके साथ ज्यादती करते थे. अगर वह बचने की कोशिश करती तो आरोपी उसे फोन पर धमकी देते थे. ऐसा कर उन्होंने पीड़िता को 9 अगस्त 2023 को गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था.

यह सब हमेशा देखने वाले 50 वर्षीय आरोपी अशोक मराठे ने भी पीड़िता को फोन किया और शारीरिक सुख देने की मांग की. इसके बाद पीड़ित महिला ने यह बात अपने परिजनों को बताई, पीड़ित महिला की शिकायत पर रावणवाड़ी पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.