logo_banner
Breaking
  • ⁕ कर्जदार किसान की 'किडनी बिक्री' मामले में नया मोड़! फरार चल रहे डॉ. रवींद्र पाल सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, दूसरा मुख्य आरोपी अब भी फरार ⁕
  • ⁕ लाडली बहन योजना में बड़ा खेल! 12 हजार सरकारी कर्मचारियों ने बटोरे पैसे; विधानसभा में सरकार ने कबूली चौंकाने वाली बात ⁕
  • ⁕ Nagpur: बजाजनगर के अवैध रेस्टोरेंट्स पर चलेगा बुलडोजर! हाईकोर्ट की फटकार के बाद फडणवीस सरकार ने खारिज की अपील ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

उच्चा शिक्षित युवक ने ज़ेरोक्स मशीन की मदत से तैयार किये जाली नोट


नागपुर: ऑनलाइन गेमिंग में डेढ़ लाख रूपए हारने के बाद एक उच्चशिक्षित युवक ने अपने घर में ही जाली नोट बना डाले। आरोपी ने कंप्यूटर की मदत से जाली नोट तैयार किये थे. आरोपी ने अपने साथियों की मदत से जिले के कई हिस्सों में इन जाली नोटों को तैयार भी किया था. लेकिन एक पानठेले के संचालक ने इन्हे पकड़ लिया जिसके बाद इनके कारनामे सामने आये.नागपुर ग्रामीण पुलिस की अपराध शाखा ने 21 वर्षीय आकाश पांडे,धीरज तिवारी समेत प्रवीण पाटिल को गिरफ़्तार किया है.मुख्य आरोपी आकाश पांडे ने जुए में पैसे हारने के बाद घर में ही 100 रूपए के जाली नोट बनाने शुरू किये। उसने दिमाग लगाया की 200 और 500 के नोट आसानी से पकड़ में आ सकते है लेकिन 100 की नोट को परखने में कोई खास तवज्जों नहीं देता। आरोपी ने कलर जेरोक्स के माध्यम से घर में ही इन नोटों को तैयार किया। आकाश ने 70 हजार के जाली नोट तैयार कर प्रवीण पाटिल के साथ एक आरोपी को इन्हे चलाने के लिए नागपुर भेजा। कामठी,कलमेश्वर,गोंडखैरी इलाके में ये नोट आसानी से चल गए लेकिन एक पानठेले संचालक को नोट पर शक हुआ.जिसके बाद इनका भांडा फूट गया. आरोपियों के पास से 48 हजार रूपए के जाली नोट बरामद हुए है.आरोपी आकाश ऑनलाइन गेम में डेढ़ लाख रूपए हारा था जिसके बाद उसके दिमाग में ये करामात आयी थी.आकाश और धीरज मध्यप्रदेश के निवासी है.आकाश धीरज को जाली नोट चलाने के बदले 30 फीसदी कमीशन दिया करता था.