logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

समृद्धि महामार्ग पर हिट एंड रन केस; अज्ञात वाहन ने दोपहिया को मारी टक्कर, एक की मौत


नागपुर: नागपुर के हिंगना परिसर स्थित समृद्धि महामार्ग के एंट्री पॉइंट पर हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोपेड सवार  एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा एक अन्य व्यक्ति इस दुर्घटना में घायल हुआ है जिसका इलाज जारी है. हिंगना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है.  

हिंगना परिसर स्थित समृद्धि महामार्ग के एंट्री पॉइंट पर बुधवार सुबह  यह हादसा हुआ. मृतक 75 वर्षीय  गुमगांव निवासी अरुण नामदेव लोनारे थे. जबकि उनकी गाड़ी के पीछे उनके खेत में काम करने वाला कर्मचारी दीपचंद मेघोजी परतेकी है. जो भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका इलाज अस्पताल में जारी है. बताया जा रहा है कि अरुण बुधवार को अपनी अपनी मोपेड पर घर से  कर्मचारी दीपचंद परतेकी को खेत पर छोड़ने के लिए निकले थे. इस दौरान समृद्धि महामार्ग के एंट्री पॉइंट पर पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उनकी मोपेड गाड़ी को टक्कर मार दी और वहां से भाग गया.

इस दुर्घटना में अरुण के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पीछे बैठा दीपचंद घायल हुआ है। इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी थी. पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल दीपचंद को इलाज के लिए  अस्पताल में भेजा साथ ही घटना का पंचनामा कर शव को  पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है. अब पुलिस इस मामले में अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है.