logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मामलू बात पर होमगार्ड ने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों के साथ मारपीट; एक की मौत, दूसरा घायल


नागपुर: रामटेक थाना अंतर्गत मामूली विवाद पर होमगार्ड ने अपने साथी के साथ मिलकर दो युवको के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान विवेक खोब्रागडे (सीतापुर वनपवनी, देवलापार) निवासी के रूप में है। वहीं फैजान पठान का इलाज अस्पताल में जारी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक विवेक अपने दोस्त फैजान के साथ मोटरसाइकिल से रामटेक में शोभायात्रा देखने गए थे। शोभायात्रा देखकर वापस आते समय आरोपी होमगार्ड मनीष भारती एवं उसके साथियों ने दोनों युवकों को रोका और विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने दोनों ने बेहोश होने तक पिटाई की। 

गंभीर रूप से घायल दोनों युवको को ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं फैजान का इलाज शुरू है। उसकी भी स्थित नाजुक बनी हुई है। मृतक  युवक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फ़िलहाल आरोपी फरार चल रहे हैं। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।