logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पारशिवनी में दिनदहाड़े होमगार्ड जवान की हत्या, शव को ठिकाने लगाने निकले मध्यप्रदेश, पुलिस ने पकड़ा


नागपुर: नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील अंतर्गत आने वाले कन्हान थाना अंतर्गत न्यू गोडेंगांव कालोनी निवासी होमगार्ड आषिश दिलिप पाटिल की अवैध संबंधों के चलते राष्टीय महामार्ग क्रमांक 44 बायपास रोड पर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई, जिसके कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यू गोडेंगांव कालोनी निवासी मृतक आशीष दिलिप पाटिल एवं पड़ोस में रहने वाले कुणाल राजेश नाईक की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। इसी को लेकर कुणाल नाईक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मंगलवार दोपहर को आशीष दिलिप पाटिल मौत के घाट उतार दिया। 

हत्या के बाद आरोपी शव को कार में डालकर ठिकाने लगाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जिले बालाघाट की ओर निकल गये। जहां मध्यप्रदेश पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने कार सहित शव बरामद कर प्राथमिकी दर्ज कर, शव विच्छेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ज्ञात हो कि, वर्ष 2023 की कन्हान थाना अंतर्गत हत्या की यह चौथी घटना है।