logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Honey Trap Case: चारों आरोपियों को 7 दिन का पीसीआर, जिला कोर्ट ने दिए आदेश


गड़चिरोली: जिले के एक सिविल इंजिनियर को हनी ट्रैप में फंसाने के मामले में सोमवार को नागपुर से गिरफ्तार चारों आरोपियों को मंगलवार को शहर पुलिस ने जिला कोर्ट में पेश किया। जहां न्यायालय ने सभी आरोपियों को आगामी 7 दिनों तक पुलिस की हिरासत में रखने के आदेश दिए है। उधर इस मामले में फरार एक महिला की तलाश में एलसीबी की टीम जूट गयी है। साथ ही गिरफ्तार चारों आरोपियों से कड़ी पूछताछ शुरू होने की जानकारी मिली है। 

बता दें कि, गिरफ्तार आरोपी नागपुर के हिंगना निवासी क्राइम ब्रांच में कार्यरत पुलिस कर्मचारी सुशील गवई, नागपुर के एक न्यूज पोर्टल का पत्रकार रविकांत कांबले, नागपुर के सुभाषनगर निवासी रोहित अहीर और ईशानी नामक महिला ने पीड़ित अभियंता को दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी देकर 10 लाख रूपयों की मांग की थी।

इस रकम के लिए लगातार दबाव भी बनाया गया। लेकिन पीड़ित अभियंता द्वारा रविवार को इस मामले की गड़चिरोली पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करते ही जिला पुलिस विभाग ने स्थानीय अपराध शाखा को मामले के जांच की कमान सौंपी। एलसीबी की टीम ने महज 24 घंटों की कालावधि में नागपुर से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में एक महिला आरोपी फरार होकर अब भी वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर होने की जानकारी मिली है।

नियमों के तहत मंगलवार को गिरफ्तार सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने सभी आरोपियों को आगामी 5 फरवरी तक पुलिस की हिरासत में रखने के आदेश दिए है। जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में गड़चिरोली के थानेदार अरूण फेगडे मामले की जांच कर रहें है।

यह भी पढ़ें: