logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

बुलढाणा में भीषण हादसा; आपस में टकराए ट्रक, तीन की मौत


बुलढाणा: मलकपुर तहसील के राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर तलसवाड़ा फटा के पास भीषण हादसा हो गया। जहां दो ट्रकों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन की मौत हो गई, वहीं एक वाहन के निचे दबा गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचव दल मौके पर पहुंच गया है और फंसे हुए व्यक्ति को निकलने का प्रयास कर रहे हैं। 

राजमार्ग छह पर निर्माण का काम शुरू है। इस कारण एक तरफ से ही यातायात शुरू है। शुक्रवार दोपहर के समय तलसवाड़ा फटा के पास ट्रक क्रमांक एम एच १९ 19 सिएक्स ०९७७ और एक अन्य ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक पलट गया। इस हादसे में दोनों ट्रको के ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक वाहन में फंस गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और फंसे व्यक्ति को निकालने का काम शुरू कर दिया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक व्यक्ति को निकाला नहीं जा सका। वहीं इस हादसे से महामार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को एक तरफ कर ट्रैफिक को नियमित करने का काम शुरू कर दिया है। फ़िलहाल, सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है।