logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

हुड़केश्वर में पति-पत्नी ड्रग्स बेचते गिरफ्तार, करीब साढ़े छह लाख रुपये का 12 ग्राम मेफेड्रोन बरामद


नागपुर: हुड़केश्वर पुलिस ने नशे के कारोबार पर एक और बड़ा प्रहार किया है। ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने  एक पति-पत्नी को ड्रग्स की बिक्री करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह दंपति हुड़केश्वर परिसर में ही किराए के कमरे में रहकर ड्रग्स तस्करी के इस धंधे को अंजाम दे रहे थे। 

हुड़केश्वर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में फिरोज खान रफीक खान और उसकी पत्नी नाजिया परवीन फिरोज खान का समावेश है। ये दोनों बेलदारनगर, टेलीफोन चौक इलाके के निवासी हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पवनपुत्र नगर क्षेत्र में सफेद रंग की कार से ड्रग्स की बिक्री की जा रही है। ट्रैप लगाकर जब पुलिस ने बहादुरा फाटा के पास इस कार को रोका, तो शुरुआती जांच में पति-पत्नी के पास कुछ नहीं मिला। लेकिन कार की तलाशी लेने पर नाजिया के पर्स और एक अन्य पर्स से करीब 12 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स बरामद की गई।

इसके अलावा कार से एक इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा भी बरामद हुआ, जिससे यह साफ है कि दोनों आरोपी खुद ड्रग्स की बिक्री का काम कर रहे थे। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल मिलाकर  करीब 6.46 लाख रुपये का माल जब्त किया है। फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपियों की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। 

देखें वीडियो: