logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पत्नी पर जानलेवा हमला कर पति ने खुदकुशी का किया प्रयास, नंदनवन के जूना बगड़गंज परिसर की घटना


नागपुर: नागपुर के नंदनवन इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया और फिर खुद की जान लेने की कोशिश की। इस हमले में उसका 14 साल का बेटा भी घायल हो गया। पुलिस ने  घायलों को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवाया है और आगे की जांच कर रही है।

यह घटना जुना बगड़गंज इलाके की है, आरोपी पति 36 वर्षीय रवि नांदूरकर है जो दुपहिया गाड़ियों के सीट कवर और जूतों की सिलाई का काम करता है। उसने अपनी पत्नी पिंकी पर तड़के 4 बजे चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। शोर मचाने पर बेटा पियूष जाग गया और पिता को रोकने की कोशिश की, लेकिन नांदूरकर ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी उंगली कट गई।

हालांकि बचने के लिए पिंकी ने घायल अवस्था में ही किसी तरह दरवाजा खोला और बाहर गिर पड़ी। मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नंदनवन पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पिंकी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस इस हमले के पीछे की वजह जानने में जुटी है। 20 दिन पहले ही यह परिवार इस इलाके में किराए से रहने आया था, इसलिए मकान मालिक और पड़ोसियों को उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।