logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: घरेलु विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, मौदा के अरौली की घटना


नागपुर: जिले के मौदा तहसील अंतर्गत अरौली में घरेलु विवाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर ली। घटना का खुलासा होने के बाद अरौली पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

नागपुर जिले के मौदा तहसील के अरोली में आरोपी विजय गुरनुले का अक्सर उसकी पत्नी से विवाद होता रहता था। आरोपी पति कई बार अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। आरोपी की पहली पत्नी की मौत के बाद उसने हीरा से दूसरी शादी की थी।  लेकिन शादी के १ साल के बाद उसका दूसरी पत्नी के साथ भी वही बर्ताव रहा।  

घटना वाले दिन भी दोनों में घरेलू बात को लेकर वाद - विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी , और घर में काफी तोड़फोफ किया। इतना ही नहीं बल्कि वो साबुत मिटाने के लिए पत्नी के शव को ठिकाने भी लगाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही हत्या का खुलासा हो गया और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

देखें वीडियो: