logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: पति ने पत्नी के गले पर चाकू से किया वार, उतारा मौत के घाट, किया आत्मसमर्पण


नागपुर: नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील के कन्हान थाना अंतर्गत आने वाली टेकाडी कोयला खदान ग्राम पंचायत अंतर्गत महाजन नगर निवासी एक 28 वर्षीय युवक ने चाकू घोंपकर अपनी 25 वर्षीय पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टेकाडी कोयला खदान महाजन नगर निवासी अमित नारायण भोयर ने कामठी निवासी दुलेश्वरी रामकृष्ण देवगडे से 2022 में प्रेम विवाह किया था। विवाह के कुछ माह के बाद ही दोनों में नोंक-झोंक होने लगी। 

इसी रोज-रोज की नोक झोंक से तंग आकर आरोपी ने मंगलवार सुबह लगभग 8.30 बजे घर में रखे चाकू से मृतक के गले में जोरदार वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और कन्हान थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। 

घटना की जानकारी मिलने पर कन्हान थानेदार सार्थक नेहेते अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, तथा शव का पंचनामा कर शव विच्छेदन के लिए कामठी उपजिला रूग्णालय भेजा गया। कन्हान पुलिस मामले की जांच कर रही है।