logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

अनैतिक संबंधों में बाधक बने पति की कर दी हत्या, प्रेमी संग मिलकर महिला ने पति का घोटा गला, दो गिरफ्तार


नागपुर: वाठोड़ा इलाके से एक दिल दहला देने वाली  घटना सामने आई है। तरोडी की साईनाथ सोसायटी में एक विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने लकवा ग्रस्त पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी  दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। 

नागपुर के वाठोड़ा थाना क्षेत्र के साईनाथ सोसायटी में, 4 जुलाई को यह घटना हुई। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके खलबली मच गई है।  मृतक ३८ वर्षीय चंद्रसेन बालकृष्ण रामटेके था। डेढ़ साल पहले लकवा होने के बाद से वो घर पर ही रहते थे। उनकी पत्नी दिशा चंद्रसेन रामटेके ने घर चलाने के लिए वॉटर प्लांट शुरू किया था। इसी दौरान उसकी पहचान स्थानीय मैकेनिक आसिफ अंसारी उर्फ राजा बाबू टायरवाला से हुई और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए।

पुलिस जांच में सामने आया है कि चंद्रसेन को पत्नी के बदलते व्यवहार पर शक हुआ था। अक्सर इसी को लेकर घर में झगड़े होते थे। आरोप है कि पति की धमकियों और रोक-टोक से परेशान होकर दिशा ने प्रेमी आसिफ के साथ मिलकर हत्या की यह  साजिश रच डाली।4 जुलाई को दोपहर में, जब चंद्रसेन घर में सो रहे थे, उस वक्त दिशा और आसिफ ने तकिए से मुह और गला दबाकर उनकी जान ले ली। हत्या के बाद दिशा ने शव को दो घंटे तक वहीं पड़ा रहने दिया और फिर मेडिकल ले जाकर मौत की झूठी कहानी गढ़ी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच्चाई सामने आ गई और पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो दिशा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।