logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मौदा में सांड नदी में रेत का अवैध खनन; पुलिस ने दो ट्रैक्टर किए जब्त, 12 लाख रुपये का माल जब्त


नागपुर: मौदा पुलिस की टीम ने शुक्रवार रात करीब 11:20 बजे महदुला में अभियान चलाकर बिना रॉयल्टी के रेत परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों से कुल 12 लाख 10 हजार रुपये का माल जब्त किया है।

गश्त पर निकली मौदा पुलिस टीम को जानकारी मिली कि महदुला में सांड नदी के तल में रेत का अवैध खनन किया गया है। टीम मौके पर पहुंची और नदी तल में बिना नंबर के दो ट्रैक्टर देखे। उन दोनों ट्रैक्टरों से जुड़ी ट्रॉलियों में रेत भरी हुई थी। टीम ने रेत का तुरंत निरीक्षण किया। जांच से यह स्पष्ट हो गया कि यह रेत सांड नदी तल की रेत है।

जांच में जैसे ही यह स्पष्ट हुआ कि रेत का रॉयल्टी मुक्त उत्खनन और परिवहन हो रहा है। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर, ट्रॉली और उनमें भरी रेत जब्त कर ली। इस मामले में मौदा पुलिस ने ट्रैक्टर चालक महादुला निवासी अक्षय सुधाकर ठोंबरे और जीतेंद्र धनराज बावनकुले के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस इनके पास से 12 लाख 10 हजार रुपए कीमत की रेत, ट्रैक्टर, ट्रॉली जब्त की गई है। 

मिली जानकारी के आधार पर चर्चा है कि ट्रैक्टर मालिकों में से एक राजनीति से जुड़ा हुआ है और राजनीति के सहारे अवैध बालू उत्खनन का काम कर रहा है। मौदा तहसील भी वह अवैध रेत तस्करी और उत्खनन को लेकर चर्चा में है।