logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती के शिवनगांव में फिर भूकंप के झटके, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Akola: राजनीतिक पार्टियां नगर पालिका चुनावों के लिए बना रहीं मजबूत मोर्चा ⁕
  • ⁕ Wardha: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही छात्राओं को उड़ाया, एक छात्रा की हालत बेहद नाजुक ⁕
  • ⁕ राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का तंज, कहा - पृथ्वीराज चव्हाण दुनिया के सबसे महान भविष्यवक्ता ⁕
  • ⁕ विदर्भ में ठंड का असर बरकरार, नागपुर सहित अन्य जिलों में तापमान में गिरावट, गोंदिया 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला ⁕
  • ⁕ Nagpur: UCN न्यूज़ की खबर का असर; सिंचाई विभाग की 5 एकड़ ज़मीन पर कब्ज़े का मामला, हरकत में प्रशासन ⁕
  • ⁕ Amravati: दिन दहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से दहला शहर, खोलापुरी गेट के सब्जी मंडी इलाके की घटना ⁕
  • ⁕ Gondia: अवैध रेत उत्खनन पर अब निर्णायक प्रहार, वैनगंगा नदी का होगा अंतरराज्यीय सीमांकन ⁕
  • ⁕ भाजपा कार्यालय में आज से उम्मीदवारों के साक्षात्कार शुरू, विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ मनपा के बाद ZP–पंचायत समिति चुनाव जल्द जनवरी के अंतिम सप्ताह में मतदान की संभावना ⁕
Nagpur

नागपुर में अवैध लिंग निर्धारण रैकेट का भंडाफोड़, दो डॉक्टरों पर कार्रवाई; सोनोग्राफी सेंटर सील, मनपा का अब तक का सबसे बड़ा स्टिंग


नागपुर: नागपुर में अवैध गर्भलिंग परीक्षण करने वाले रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने एक बेहद गोपनीय और योजनाबद्ध स्टिंग ऑपरेशन में दो डॉक्टरों की संलिप्तता उजागर की है। वर्धमान नगर स्थित शिवम हॉस्पिटल की डॉक्टर रेखा शिरसाट और सदर सराफा चेंबर में संचालित डॉ. राजीव नागी के सोनोग्राफी सेंटर पर अवैध लिंग परीक्षण में भूमिका सामने आई है। मनपा ने पुलिस की मौजूदगी में सोनोग्राफी सेंटर को सील कर दिया है। सदर और नंदनवन पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। 

मनपा के स्वास्थ्य विभाग को शहर में छिपकर किए जा रहे अवैध लिंग परीक्षण की गोपनीय जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर विभाग ने स्टिंग ऑपरेशन की योजना बनाई और वर्धमान नगर स्थित शिवम हॉस्पिटल (डॉ. रेखा शिरसाट—BAMS) में एक ‘डमी महिला’ को भेजा।

डमी मरीज ने डॉक्टर से गर्भ में पल रहे शिशु का लिंग जानने की बात कही। शुरू में डॉक्टर ने मना किया, लेकिन बाद में 60 हजार रुपये की मांग करते हुए कहा, "पैसे दें, हम बता देंगे कि लड़का है या लड़की।"

इसके बाद महिला ने दोबारा डॉक्टर से संपर्क किया और पैसे देने की बात मानी। डॉक्टर ने उसे सोनोग्राफी के लिए दूसरी जगह भेजे जाने की जानकारी दी।

पहले दिन महिला ने 50 हजार रुपये जमा किए, जिसके बाद उसे एक एजेंट बाइक से 8–10 किलोमीटर दूर सदर इलाके में ले गया। चूंकि उस दिन जांच नहीं हो सकी, इसलिए पैसे लौटा दिए गए।

दूसरे दिन बड़ा खुलासा

अगले दिन एजेंट महिला को सदर स्थित सराफा चेंबर में डॉ. राजीव नागी के सोनोग्राफी सेंटर ले गया। लिफ्ट बंद होने के कारण महिला को तीन मंजिल पैदल चढ़कर क्लिनिक तक जाना पड़ा। यहीं डॉक्टर नागी ने गर्भ में पल रहे शिशु का लिंग बताने की पुष्टि की।इसके बाद एजेंट महिला को फिर शिवम हॉस्पिटल वापस लेकर गया। इस दौरान गुप्त कैमरे से पुरी घटना का स्टिंग किया गया।

सोनोग्राफी सेंटर सील

पूरा मामला सामने आने के बाद मनपा की टीम पुलिस के साथ डॉ. नागी के क्लिनिक पहुंची। क्लिनिक बंद मिला और फोन पर डॉक्टर ने खुद को ‘आउट ऑफ स्टेशन’ बताया। इसके बाद मनपा टीम ने पुलिस की मौजूदगी में सोनोग्राफी सेंटर को सील कर दिया। सदर और नंदनवन पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

मनपा आयुक्तों ने की टीम की प्रशंसा

यह कार्रवाई मनपा के वैद्यकीय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक सेलोकर के निर्देशन में, अतिरिक्त स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र बहिरवार और डॉ. सरला लाड के नेतृत्व में हुई। मनपा आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी और अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंत ने इस सफल कार्रवाई के लिए पूरी टीम की सराहना की।