logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

भंडारा की अदालत में आरोपी ने आरोपी पर चाकू से हमला कर जान से मारने की कोशिश की 


भंडारा-भंडारा जिले की  सी.जे.एम. कोर्ट में ऐसा कुछ घटित हुआ जो लगता तो फ़िल्मी है लेकिन है हक़ीक़त एक आरोपी अन्य आरोपी को मारने के लिए कोर्ट रूम में चाकू लेकर दौड़ पड़ा.इस मामले में पुलिस कर्मियों ने कोर्ट रूम में चाकू से हमला करने वाले 20 वर्षीय आरोपी  साद जाहिदजामा कुरैशी  को गिरफ़्तार किया है.

"तूने मेरे को चाकू से मारा था. अब तेरे को मारना है…’ हमलवार के इस वाक्य से पूरा कोर्टरूम गूंज पड़ा.एक मामले के चलते शहर के आंबेडकर नगर निवासी 21 वर्षीय शुभम रामटेके को 28 सितंबर को अदालत में पेशी के लिए लाया गया था.इसी दौरान साद हाथ में चाकू लेकर उसे पीछे दौड़ पड़ा.साद को देखकर खुद को बचाने के लिए शुभम चिल्लाता हुआ दौड़ते सीधे जज के रूप में घुस गया.जज के पास पहुंचने पर शुभम सारी बात बताई जिसके बाद उसे न केवल संरक्षण मिला बल्कि उसकी जान भी बच पायी। जज ने आरोपियों को पकड़ने का निर्देश दिया जिसके बाद आरोपी साद भागने लगा जिसे पुलिस ने धर दबोचा।शुभम की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है.जबकि उसके साथ आये तीन आरोपी भागने में कामियाब रहे.मामले की जाँच  उपविभागीय पुलिस अधिकारी रीना जनबंधु कर रही है.लेकिन अदालत में जो कुछ हुआ वो फ़िल्मी और डराने वाला था.