logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: भीमनगर में घरेलू विवाद बना मौत की वजह, पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या


नागपुर: एमआईडीसी थाना अंतर्गत भीमनगर परिसर में घरेलू विवाद ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया जब पति ने गला दबाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पहले हार्ट अटैक का बहाना बनाकर मामले को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन महिला के परिजनों को शरीर पर चोटों के निशान नजर आए। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला 39 वर्षीय शीतल जॉनसन मंडपे थी जिसकी हत्या उसी के पति 41 वर्षीय जॉनसन प्रहलाद मंडपे ने की थी। यह घटना 21 मई की रात की बताई जा रही हुई। बताया जा रहा है कि पिछले 7 साल से घरेलू विवाद के चलते पति-पत्नी एक दूसरे से अलग रह रहे थे। उनके दो बच्चे हैं।

22 मई की सुबह जॉनसन  ने लोगों को बताया कि रात में उसकी पत्नी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस खबर के बाद महिला के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें महिला के शरीर पर मारपीट के निशान दिखाई देने बाद मृतक की मां गौतमी चौहान उसकी बेटी की हत्या होने की आशंका व्यक्त करते हुए इसकी जानकारी पुलिस को दी थी  पुलिस ने शव  को पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल भेजा और आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

महिला की मौत के तीन दिन बाद आरोपी जॉनसन घर से फरार हो गया। इसी बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ मारपीट होने और गला दबाकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ। अब पुलिस आरोपी की संभावित सभी संदिग्ध स्थान में तलाश कर रही है । परंतु वह अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है।