logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: नक्सलियों ने की पुलिस पाटिल लालसु वेल्दा की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल पर छोड़ा पर्चा


गडचिरोली: गडचिरोली जिले के एटापल्ली तहसील के टिटोडा गांव के पुलिस पाटिल लालसु वीरदा (55) की कल रात नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. नक्सलियों ने उन्हें इस आधार पर मार डाला कि वह स्थानीय ग्रामीणों को खनन स्थल पर रोजगार दिलाने में मदद कर रहे और वह पुलिस के एजेंट थे.

नक्सलियों ने घटनास्थल पर छोड़े गए पर्चे में लिखा था कि वेल्दा की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह सुरजागढ़ लौह खदान का समर्थन कर रहा था. वहीं, वेल्दा का बेटा नक्सल विरोधी अभियान के सी-60 दस्ते में कार्यरत है.

गडचिरोली के एसपी नीलोत्पल ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाह है कि एक ही गांव के 10-12 लोगों का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया है. उन्होंने कहा कि गढ़चिरौली पुलिस स्पष्ट करना चाहेगी कि हत्या की जो घटना सामने आई है, उसके अलावा ऐसी कोई घटना आज उस गांव में नहीं हुई है। नीलोत्पल ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच गढ़चिरौली पुलिस कर रही है.