logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

हिवरी नगर में युवक ने इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के आगे मंडप में आग लगाने का किया प्रयास; लोगों ने पकड़ा, सीसीटीवी में कैद पूरी वारदात


नागपुर: नागपुर के नंदनवन पुलिस थाना क्षेत्र के हिवरी नगर परिसर में देर रात एक युवक ने गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के आगे लगाए गए सजावटी मंडप में आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़ लिया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। इसके बावजूद आरोपी ने मंडप को गिराकर और एक बाइक को नुकसान पहुँचाकर तोड़फोड़ की। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, वाठोड़ा रोड स्थित हिवरी नगर में सुनील गुप्ता की ‘गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक्स’ नामक दुकान है। दीपावली के अवसर पर उन्होंने अपनी दुकान के आगे सजावट के लिए मंडप लगाया था। बीती रात दुकान बंद करने के बाद जब सुनील गुप्ता घर चले गए, तभी गोलू माटे नामक युवक, जो आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है, वहां आया और मंडप में आग लगाने का प्रयास किया।

पास ही मौजूद लोगों ने समय रहते उसे ऐसा करने से रोक दिया, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में एक दुपहिया वाहन तोड़ा और मंडप को नीचे गिराकर नुकसान पहुंचाया। सुबह जब सुनील गुप्ता दुकान पहुंचे तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखकर पूरी घटना का खुलासा किया और तुरंत नंदनवन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

हालांकि, गम्भीर मामला होने के बावजूद पुलिस ने इसे केवल एनसी  मामला दर्ज किया है। इससे नाराज व्यापारी सुनील गुप्ता ने पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद हिवरी नगर परिसर के अन्य व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल है। व्यापारी वर्ग ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।