logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: कलंब में के तिरझडा पारधी पति ने की पत्नी, ससुर और दो सालों की हत्या, पुलिस ने आरोपी जमाई को गिरफ्तार किया


यवतमाल: जिले के कलंब तहसील में दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी, ससुर और 2 सालों की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। ये वारदात तिरझडा पारधी की है। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

यवतमाल जिले के कलंब तहसील के तिरझडा पारधी  में देर रात बड़ा हत्याकांड हुआ है। अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह में आरोपी गोविन्द पवार ने न केवल अपनी पत्नी बल्कि ससुराल वालों को भी मार डाला। आरोपी ने एक साथ 4 लोगों की हत्या की है।  

आरोपी गोविन्द और उसकी पत्नी रेखा के बीच अक्सर वाद - विवाद होता था, बात बढ़ने पर रेखा अपने मायके आ गई थी। इसी बात से गुस्साए गोविन्द का अपने ससुराल वालों से भी विवाद चल रहा था। घटना वाली रात वो अपने ससुराल पहुंचा और धारदार शस्त्र से सब पर हमला कर दिया। इस हमले में उसकी पत्नी ससुर और दो सालों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि इस हमले में उसकी सास गंभीर रूप से जख्मी हुई है।  जिसे ग्रामीणों ने अस्पताल में पहुँचाया। बाद में इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी जमाई को गिरफ्तार कर लिया है।