logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: मेलघाट में जादू-टोने के शक में वृद्ध महिला को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, पुलिस ने केवल मारपीट का मामला किया दर्ज


अमरावती: मेलघाट की चिखलदरा तहसील के रेहट्याखेडा गांव में जादू-टोना के संदेह में एक 77 वर्षीय महिला को पूरे गांव में नग्न कर घुमाया गया। इस घटना के दौरान पूरा गांव केवल तमाशबीन बनकर देखता रहा।

पीड़ित बुजुर्ग महिला रेहट्याखेडा में रहती है। पीड़िता ने अपने बच्चों के साथ स्वयं चिखलदरा पुलिस स्टेशन में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन पुलिस ने सिर्फ मारपीट का ही मामला दर्ज किया।

पीड़िता के बेटों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और अपनी स्थिति बताई। गांव में इस वृद्धा के साथ यह अत्याचार होने के बाद वह अपनी बेटी के पास रहने चली गयी।

पीड़िता के परिवार ने गांव के पुलिस पाटिल पर उनके चार एकड़ खेत में आंगनवाड़ी बनाने का आरोप भी लगाया है। बुजुर्ग महिला की शिकायत पर चिखलदरा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के तहत कुछ मारपीट का मामला दर्ज किया।

हालांकि, परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी पर अंधविश्वास और जादू टोना विरोधी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार मामला दर्ज नहीं किया गया। पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने आश्वासन दिया है कि इस मामले की पूरी जांच की जायेगी और उसके बाद जादू-टोना के मामले में केस दर्ज किये जायेंगे। 

देखें वीडियो: