logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में संतान नहीं होने पर पति ने ली पत्नी की जान, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार


नागपुर: शादी के 10 साल बीत जाने के बावजूद संतान नहीं होने से दुखी पति ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी जिसमें उसकी मौत हो गई. ये घटना नागपुर के कलमना पुलिस थाना अंतर्गत विजयनगर परिसर की है। हालांकि इस घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला 40 वर्षीय सबीरा वर्मा थी जिसकी शादी 10 साल पहले आरोपी 43 वर्षीय बाबूलाल जीवन वर्मा से हुई थी. 

यह दोनों विजयनगर स्थित राम भूमि सोसाइटी में रहते थे. शादी के 10 साल बीत जाने के बाद भी सबीरा को संतान नहीं हुई थी. जिसके चलते ही उनका आपस में इस बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता था. मंगलवार रात भी उनका आपस में इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ जहां बाबूलाल ने लकड़ी के डंडे से सबीरा के सिर पर मार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसमें उसकी बाद में मौत हो गई. 

हालांकि इस घटना की जानकारी आरोपी बाबूलाल ने अपने एक रिश्तेदार को फोन कर दी थी जिसके बाद इस घटना का खुलासा हुआ. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है और आरोपी बाबूलाल को मौके से गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है.