logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में रैश ड्राइविंग पर टोकने से भड़का युवक, साथियों के साथ किया तोड़फोड़


नागपुर: नागपुर के अभ्यंकर नगर परिसर में एक युवक द्वारा तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने पर टोकने पर मामला बिगड़ गया। गुस्से में आकर युवक ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर सड़क पर खड़ी करीब 5 से 6 गाड़ियों के कांच तोड़ दिए। यह घटना बजाज नगर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई, जहां स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छह युवकों को हिरासत में लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार पकड़ा गया युवक शाश्वत उदय दर्वे हुड़केश्वर निवासी है जो कि पुणे में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। होलिका दहन के रात शाश्वत अपनी नाबालिक महिला दोस्त को अपनी कार में छोड़ने के लिए अभ्यंकर नगर आया था। इस दौरान रैश ड्राइविंग करने के चलते परिसर वासियों ने उसे लताड़ लगा दी थी। हालांकि तब तो वह बिना कुछ कहे वहां से चला गया था लेकिन देर रात वह अपने पांच अन्य साथियों के साथ तीन दुपहिया पर सवार होकर दोबारा लौटा और रास्ते में खड़ी करीब 5 से 6 कारों के पत्थर मार कर कांच छोड़ दिए।

इस घटना के बाद कुछ देर के लिए परिसर में खलबली मच गई और लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन युवकों की पहचान की और बाद में इन सभी को गिरफ्तार कर लिया । 

पकड़े गए युवकों में शाश्वत दरबे,लक्ष चंदेल, उज्जवल गिरी, उदय धनविजय, अमन लाम सुन्गे और एक नाबालिक का समावेश है। पुलिस ने सभी युवकों के खिलाफ गाली गलौज करने जान से मारने की धमकी देने, रेस ड्राइविंग करने, दंगा भड़काने और गाड़ियों में तोड़फोड़ करने जैसी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।