logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर के नंदनवन क्षेत्र में आपसी रंजिश में अपराधी की पत्थर से कुचलकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: शहर के नंदनवन इलाके में रविवार रात को आपसी रंजिश के चलते एक अपराधी विकेश जाधव की हत्या कर दी गई। पड़ोले नगर चौक पर हुई इस वारदात में चार अपराधियों ने विकेश का सिर पत्थर से कुचलकर उसकी निर्मम हत्या की। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान निखिल वासनिक, भोला इंगले, प्रभाकर चौधरी, और आकाश नागरीकर के रूप में हुई है। इस घटना के बाद नंदनवन क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। 

पुलिस जांच के अनुसार, यह हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा है। विकेश जाधव और निखिल वासनिक के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों के खिलाफ कई आपराधिक मामले, जैसे हत्या, मारपीट और लूटपाट, पहले से ही दर्ज हैं। निखिल को जुलाई 2021 में एमपीडीए कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जेल से छूटने के बाद भी वह आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा।

कुछ दिनों पहले हिवरीनगर इलाके में विकेश और निखिल के बीच झगड़ा हुआ था, जिसकी शिकायत नंदनवन पुलिस थाने में भी की गई थी। तभी से निखिल बदला लेने की फिराक में था। रविवार को पड़ोले नगर झोपड़पट्टी में दोनों गुटों का फिर से सामना हुआ, जहां निखिल और उसके साथियों ने विकेश पर हमला किया, पहले मारपीट कर विकेश को गंभीर रूप से घायल किया गया और फिर एक बड़े पत्थर से उसका सिर कुचल दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इस हत्या में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।