logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

सदर में छात्रा का नहाते समय बनाया वीडियो, चेहरे पर एसिड फेकने की दी धमकी; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के सदर इलाके में किराएदार छात्रा का नहाते समय एक आरोपी ने अपने मोबाइल से वीडियो बना डाला. इसके बाद से आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को उसके साथ मित्रता रखने के लिए दबाव डालने लगा. इतना ही नहीं, छात्रा के रुम छोड़कर जाने के बाद भी उसका पीछा कर जान से मारने और चेहरे पर एसिड फेकने की धमकी देने लगा. आखिरकार छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अश्विन दासर है. फरियादी छात्रा एक निजी कॉलेज में पढ़ती है. इसके चलते छात्रा सदर इलाके के ही एक घर में किराए के कमरे में रहती थी. मकान मालिक महिला का भतीजा अश्विन भी अक्सर उनके घर मिलने आता था. इस दौरान आरोपी अश्विन ने छिपकर छात्रा का बाथरुम में नहाते समय का वीडियो बनाया था. यह वीडियो आरोपी ने छात्रा को दिखाकर उसके साथ मित्रता करने के लिए दबाव डाला. इस घटना के बाद से छात्रा किराए का कमरा छोड़कर होस्टल में रहने चली गई थी. लेकिन इसके बाद भी आरोपी होस्टल तक पहुंचकर उसका पीछा करने लगा.

बुधवार को आरोपी ने छात्रा को रास्ते में रोककर जान से मारने और चेहरे पर एसिड डालने की धमकी दी. जिसके बाद छात्रा ने सदर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.खास बात इसके तत्काल बाद थानेदार ठाकरे के मार्गदर्शन में पीएसआई संतोष शिरडोले ने 15 घंटे में न्यायालय में चार्जशीट दायर कर आरोपी को हाजिर किया है।