logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: तहसील पुलिस थाना अंतर्गत की घटना, MD ड्रग के पार्सल का डर दिखाकर 5 लाख की ठगी


नागपुर: नागपुर के तहसील पुलिस थाना अंतर्गत एक युवक को उसके नाम पर एमडी ड्रग्स पार्सल का डर दिखाकर 5 लाख रुपयों की ठगी का शिकार बनाया। पुलिस ने कुंभारपुरा निवासी मुस्तफा शब्बीर सैफी की शिकायत पर धोखाधड़ी का यह मामला दर्ज किया है। तहसील पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी मुस्तफा शब्बीर सैफी पेशे से इंजीनियर है और उनका वर्क फ्रॉम होम चालू है। फरियादी को एक मोबाइल नंबर से फोन आया था जिसमें फोन करने वाले ने खुद को मुंबई पुलिस अधिकारी बताया।

आरोपी ने उसे बताया कि उसके नाम से एक पार्सल पकड़ा गया है जिसमें 150 ग्राम एमडी ड्रग्स मिला है साथ ही उसके खाते में अनियमित ट्रांजैक्शन हुई हैं और उसका संबंध हवाला से भी है। कार्रवाई का डर दिखाकर तब साइबर अपराधियां उसे 5 लाख रुपये उनके खाते में डालने के लिए मजबूर किया।

हालांकि, मुस्तफा ने घबरा कर डर के चलते बैंक खाते में 5 लाख रुपये भी डाल दिए थे। इसके बाद से आरोपी और पैसों की मांग कर रहे थे जिसके चलते ही उन्हें धोखाधड़ी होने की बात का पता चला और इसकी शिकायत पुलिस से की।