logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आयकर विभाग ने मजदुर को भेजा 314 करोड़ का बकाया नोटिस, बिगड़ी तबियत; अस्पताल में भर्ती


नागपुर: शहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां आयकर विभाग ने एक मजदुर को 314 करोड़ रूपये की रिकवरी का नोटिस थमा दिया। मजदुर की पहचान मध्य प्रदेश के बैतूल निवासी चंद्रशेखर कोहाड़ के रूप में हुई है। नोटिस 2012 से 2014 के दौरान किये गए ट्रांसेक्शन पर भेजे गए। नोटिस मिलने के बाद कोहाड़ की तबियत ख़राब हो गई है, जहां इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

आयकर विभाग की कार्रवाई हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं। नेता हो या ख़ास सभी आयकर विभाग से छुपते हुए दिखाई देते हैं। इसी बीच एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां आयकर विभाग ने एक मजदुर को उसके खातों के माध्यम से किये गए लेन देन को लेकर 314 करोड़ का नोटिस थमा दिया है। जिस मजदूर को नोटिस मिला है उसकी पहचान मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई निवासी चंद्रशेखर कोहाड़ के रूप में हुई है। कुछ साल पहले कोहाड़ मजदूरी करने के लिए नागपुर आये थे।

आयकर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कोहाड़ के नागपुर जिले के मंगलदीप सहकारी समिति में बैंक खाता है। जिससे 2013 से 2015 के दौरान लाखों करोड़ रूपये के लेन देन किये गए। हालांकि, इस लेनदेन पर लगने वाला टैक्स नहीं दिया गया। 12 सालों में टैक्स और पेनल्टी के साथ 314,79,87,883 पहुंच गया। रकम की रिकवरी के लिए 20 मार्च को आयकर विभाग ने कोहाड़ के बैतूल स्थित घर पर नोटिस चिपका दिया।

नोटिस मिलने के बाद मजदुर कोहाड़ को बड़ा झटका लगा है। नोटिस मिलने के बाद कोहाड़ की तबियत ख़राब हो गई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। नोटिस मिलने के बाद कोहाड़ ने कहा कि, पहले वह अपने गाओं में ही मजदूरी करते थे लेकिन कुछ साल पहले वह नागपुर आ गए।  कोहाड़ ने मामले की जाँच करने और सच्चाई सामने लाने की मांग की है। मजदुर को नोटिस मिलने का मुद्दा शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।