logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

इंद्रजीत सावंत धमकी मामला: आरोपी प्रशांत कोरटकर की जगह पत्नी पहुंची थाने, फ़ोन और सिमकार्ड कराया जमा


नागपुर: इतिहास के जानकार इंद्रजीत सावंत को धमकी देने मामले में पूर्व पत्रकार प्रशांत कोरटकर को अदालत से अंतिरम जमानत मिल गई है। अदालत ने 11 मार्च तक गिरफ़्तारी पर रोक लगाई हुई है। हालांकि, आदेश के दौरान न्यायलय ने कोरटकर को अपना फ़ोन और सिमकार्ड पुलिस के पास जमा कराने का आदेश दिया। इसी के साथ सभी को उम्मीद थी कि, कोरटकर सामने आएगा और थाने पहुंचकर अपना फ़ोन जमा कराएगा। हालांकि, कोरटकर की जगह उसकी पत्नी पल्लवी कोरटकर साइबर थाने पहुंची और फ़ोन सहित सिम जमा कराया।

कोल्हापुर कोर्ट ने अंतरिम जमानत देते हुए कोरटकर को 48 घंटे के भीतर अपना मोबाइल जमा कराने का आदेश दिया था। इस समय सीमा की डेडलाइन सोमवार शाम 5:40 बजे खत्म हो रही थी। शाम ठीक 5:34 बजे उनकी पत्नी साइबर सेल के ऑफिस पहुंचीं और मोबाइल जमा करा दिया। हालांकि, कोरटकर खुद अब तक पुलिस के सामने नहीं आए हैं।

दरअसल, इतिहासकार इंद्रजीत सावंत ने आरोप लगाया था कि कोरटकर ने उन्हें फोन कर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज को लेकर आपत्तिजनक बयान भी दिए। सावंत ने इस बातचीत की ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिसके बाद कोल्हापुर में FIR दर्ज की गई थी। 

सामने आया वीडियो, खुद को बताया शिव भक्त 

जमानत मिलने के बाद भी कोरटकर अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन उसने एक वीडियो जरूर जारी किया है। जिसमें वह छत्रपति शिवजी महाराज को माल्यार्पण करता हुआ दिखाई दिया। यही नहीं इस दौरान कोरटकर ने खुद को छत्रपति शिवजी महाराज के विचारों को मानाने वाले उनके दिखाए रास्ते पर चलने वाला बताया।

कोरटकर ने वीडियो में कहा, "महाराष्ट्र दुनिया भर में हिंदवी स्वराज्य के सह-संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज और धर्मवीर संभाजी महाराज के लिए जाना जाता है। हम छत्रपति शिवाजी के बारे में ऐसी कहानियाँ सुनते हुए बड़े हुए हैं। और आज भी उनकी कहानियाँ और किस्से हर किसी को प्रेरित करते हैं। मुझे शिवाजी महाराज की राजधानी रायगढ़ जाने का कई बार अवसर मिला। मुझे उनके सामने झुकने का अवसर मिला। मैं ऐसे शिवाजी को नमन करता हूं। जय शिवाजी, जय जीजाऊ, जय महाराष्ट्र।"