logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

इंस्टाग्राम दोस्त ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, पांच पावली थाना परिसर की घटना; वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी भी नाबालिग


नागपुर: नागपुर शहर के पांचपावली पुलिस थाना अंतर्गत दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म किया गया। इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर दोस्ती के खतरों को उजागर किया है क्योंकि इन दोनों की पहचान करीब दो महीने पहले ही इंस्टाग्राम पर हुई थी। 

जानकारी के अनुसार, ​पीड़िता, 14 वर्ष की है और जरिपटका निवासी है। उसकी पहचान दो महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी 16 वर्षीय युवक से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और वे बातचीत करने लगे। 23 अगस्त को जब पीड़िता अपनी  नानी के घर  पांचपावली में आई थी और उसकी नानी किसी काम से बाहर गई हुई थी, तभी आरोपी पीड़िता से मिलने उसके घर आया था। 

आरोपी ने घर में किसी के नहीं रहने का फायदा उठाते हुए पीड़िता के साथ साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। हालांकि बाद में बच्ची के गुमसुम रहने के बाद ​उसकी मां ने जब  बेटी से बात की, तो उसने यह पूरी घटना बताई। इसके बाद, पीड़िता की मां ने पांचपावली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस में दुष्कर्म  और पोस्को की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर नाबालिक आरोपी को हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर  रही है।