logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: रेलवे स्टेशन पर चोरों का अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार, पांच आरोपी लगे हाथ, चोरी का माल भी जब्त


नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए रेलवे पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी किए गए पांच मोबाइल फोन, एक मनी पर्स और नकदी सहित कुल एक लाख का माल बरामद किया गया है। उनकी निशानदेही पर चोरी के छह मामलों का भी खुलासा हुआ है। 

बाबा ताजुद्दीन के जन्मदिवस सहित प्रयागराज में शुरू महाकुंभ के चलते रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ जमा हो रही है। ऐसे में भीड़ में सक्रिय चोर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी वजह से नागपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस द्वारा विशेष गस्त और निगरानी रखी जा रही थी।

इसी दौरान स्टेशन पर पहुंची एक ट्रेन के जनरल कोच में यात्रियों के मोबाइल चोरी होने की शिकायत रेलवे पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर पांच लोगों को स्टेशन परिसर से ही हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गिरोह का सरगना शेख पिरू शेख सईद, सूरत (गुजरात) का रहने वाला है। उसके चार अन्य साथियों में विरागुद्दीन चांद शहा, राहुल सुरेश पाटिल, अनिल सुरेश उनाते और शेख वसीम शेख आयुब का समावेश है। पुलिस ने इन आरोपियों से कुल छह मामलों का खुलासा किया है। आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल फोन नगदी सहित करीब 1 लाख से अधिक के माल को भी बरामद किया गया है।