logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: पांढरकवड़ा में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, तेलंगाना से 'खेप' लेकर पहुंचा आरोपी गिरफ्तार


यवतमाल: तेलंगाना राज्य से पांढरकावड़ा गांजा लेकर आ आए एक तस्कर को रुंझा में पेट्रोल पंप के सामने से पुलिस ने गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपी के पास से पौने नौ किलो गांजा जब्त किया है. इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा हुआ है.

आरोपी की पहचान शांतिनगर, आदिलाबाद (तेलंगाना) निवासी अलीम खान सलीम खान (29) के रूप में हुई है। स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम पांढरकवड़ा पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर फरार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि यवतमाल रोड पर रुंझा गांव के पास एक पेट्रोल पंप के सामने नीली शर्ट और काली पैंट पहने एक व्यक्ति गांजा लेकर खड़ा है।

वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने के बाद, टीम घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने संदिग्ध को सामने आते ही हिरासत में ले लिया. पूछताछ में उसने बताया कि वह आदिलाबाद का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से चार बैग में 8.870 किलोग्राम गांजा मिला।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक लाख पांच हजार 204 रुपये कीमत का गांजा, एक मोबाइल फोन समेत कुल कुल एक लाख पांच हजार 754 रुपये का माल जब्त किया है. आरोपी को पांढरकवड़ा पुलिस को सौंप दिया गया है और उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जिले में बड़े पैमाने पर गांजा तस्करी चल रही है. एलसीबी की इस कार्रवाई से गांजा तस्करी का तेलंगाना कनेक्शन सामने आया है. कहा जा रहा है कि अगर गांजे की खेप की सही लोकेशन और खरीददार कौन है इसका खुलासा हो गया तो तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हो जाएगा.