logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अंतरराष्ट्रीय गांजा तस्करों की गैंग गिरफ्तार, 25 किलो गांजा समेत 5.63 लाख का माल जब्त


नागपुर: क्राइम ब्रांच के अमली पदार्थ विरोधी पथक ने गांजा तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग को पकड़ा है।पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 25 किलो गांजा समेत कुल 5,63,000 रुपये का माल भी जब्त किया गया है।

इस कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों में जसबीर सिंह, महेशकुमार सोबरवाल, अनुपम सिंह, भारत मिट्ठू, शबाना उर्फ मोना मकसूद लोधी, बबीता अशोक ठाकुर और नेहा विजय सिंह का समावेश है. जबकि माल मुहिया करवाने वाला आरोपी छत्तीसगढ़ बॉर्डर निवासी पंडितजी उर्फ लड्डू का भी नाम सामने आया है जिसकी भी तलाश की जा रही है।

रविवार की दोपहर क्राइम ब्रांच की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी. इस बीच पुलिस को बड़े पैमाने पर गांजा तस्करी किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन परिसर में पुलिस ने जाल बिछाया. इस बीच आरोपियों की टोली स्टेशन से लगेज ट्रॉली पर 3 बोरियां लेकर बाहर निकली। 

स्टेशन के बाहर, ऑटो स्टैंड के पास पुलिस ने संदिग्धों को रोका। पुलिस ने लगेज ट्रॉली में रखे 3 बोरियों की तलाशी ली। तलाशी में तीनों बोरियों में गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने बोरियों में भरा 25 किलो गांजा, 6 मोबाइल फोन और लगेज ट्रॉली समेत 5.63 लाख का माल जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

इस गांजे को पंडित जी उर्फ लड्डू नामक आरोपी ने मुहिया करवाया था जिसकी तलाश भी पुलिस कर रही है। आगे की कार्रवाई के लिए क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को सीताबर्डी पुलिस के हवाले किया है।

।