logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Chandrapur

आईपीएल क्रिकेट सट्टेबाजी में गैंगवार का विस्फोट होने की संभावना? पुलिस के सामने नई चुनौती


- पवन झबाडे

चंद्रपुर: मौजूदा आईपीएल मैचों के साथ-साथ क्रिकेट सट्टेबाजी का कारोबार भी चरम पर पहुंच गया है। करोड़ों के इस खेल में अब संगठित अपराध ने दखल दे दी है, जिससे बुकी गिरोहों के बीच संघर्ष भड़कने की आशंका जताई जा रही है। हाल ही में चंद्रपुर पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा  द्वारा क्रिकेट सट्टेबाजी पर बड़ी कार्रवाई के बाद इस अवैध धंधे को तगड़ा झटका लगा। इसके परिणामस्वरूप, क्रिकेट बुकिं में वर्चस्व जमाने के लिए बुकी गुटों के बीच टकराव तेज हो गया है।

क्रिकेट बुकिंग का नया अध्याय: गैंगवार के संकेत

आईपीएल मैचों के दौरान रोजाना करोड़ों रुपए का लेन-देन होता है। लेकिन पुलिस की छापेमारी के कारण कई बुकी संकट में आ गए हैं। ऐसे में यह सट्टा कारोबार अब संगठित अपराध के शिकंजे में फंसता नजर आ रहा है। कुछ बुकी अपने प्रभाव को बनाए रखने के लिए गैंग गठित कर रहे हैं, जबकि कुछ बुकी बड़े गिरोहों की छत्रछाया में जाने को मजबूर हो रहे हैं। आईपीएल के इस सीजन में सट्टेबाज गुट अब अपना प्रभाव क्षेत्र सुरक्षित करने के लिए सक्रिय हो गए हैं। एक गैंग द्वारा दूसरी गैंग पर हमले की संभावना जताई जा रही है, जिससे पुलिस के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है।

गुप्त बैठकें और बढ़ता तनाव

खुफिया सूत्र के अनुसार, कुछ दिन पहले बुकी गुटों ने गुप्त बैठकें की हैं, जहां यह तय किया जा रहा है कि कौन किसका समर्थन करेगा। पुलिस की कार्रवाई के बाद, सट्टा कारोबार में प्रभावशाली गुट एक साथ आ रहे हैं और नई रणनीति तैयार कर रहे हैं।गौरतलब है कि अब क्रिकेट बुकिं में डिजिटल माध्यमों का बड़े पैमाने पर उपयोग हो रहा है। ऑनलाइन बुकिंग, टेलीग्राम ग्रुप, सीक्रेट चैट और क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करके इस अवैध कारोबार को नए रूप में संचालित किया जा रहा है। यही वजह है कि यह पुलिस के लिए एक नई सिरदर्दी बनता जा रहा है।

पुलिस सतर्क, बड़े ऑपरेशन की संभावना

बुकी गिरोहों के बीच बढ़ते इस टकराव को देखते हुए पुलिस ने इस पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है। संभावित गैंगवार को रोकने के लिए खुफिया विभाग सक्रिय हो गया है और संदिग्ध बुकी पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके अलावा, डिजिटल माध्यमों के जरिए हो रही सट्टेबाजी पर भी पुलिस की विशेष टीम काम कर रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यदि क्रिकेट सट्टेबाजी का यह संघर्ष गैंगवार में बदल जाता है, तो कानून-व्यवस्था के लिए एक बड़ा खतरा हो सकता है। इसलिए पुलिस को समय रहते सख्त कदम उठाकर इन बुकी गिरोहों का सफाया करना चाहिए, ऐसी मांग उठ रही है। आने वाले दिनों में यह संघर्ष किस दिशा में जाएगा, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।