logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

इतवारी रेलवे स्टेशन से तीन वर्षीय बच्ची का अपहरण, डेढ़ घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू


नागपुर: शहर में छोटे बच्चों के अपहरण के मामले लगातार बढ़ते जारहे हैं। शनिवार सुबह इतवारी रेलवे स्टेशन से एक तीन वर्षीय बच्ची का अपहरण करने का संगीन मामला सामने आया। मोबाईल दिखने के बहाने आरोपी बच्ची को लेकर निकल गया। आरोपी की यह पूरी करतूत वहां लगे सीसीटीवी में कई हो गई। जिसकी मदद से पुलिस और रेलवे पुलिस ने डेढ़ घंटे के अंदर आरोपी को बच्ची को नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम साम कुमार धुर्वे (30) मुलता भिलाई छत्तीसगढ़ का निवासी है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजू छत्रपाल अपनी तीन वर्षीय बच्ची पूर्वी छत्रपाल के साथ हावड़ा जाने के लिए रिजर्वेशन कराने सुबह 9:45 को इतवारी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। राजू ने बच्ची को काउंटर के पास ही बैठा दिया और रेलवे टिकट काउंटर पर लाइन में लगकर अपना टिकट करवाने लगे। उसी दौरान आरोपी साम कुमार धुर्वे वहां पहुंचा और बच्ची को मोबाइल फोन दिखा कर उसके साथ खेलने लगा। टिकट बुक करवाने के बाद जान राजू वापस लौटे तो आरोपी बच्ची के साथ खेलता हुआ दिखाई दिया। यह देखकर वह दोबारा रिटर्न टिकट करवाने के लिए काउंटर चले  गए।

इसी का फायदा उठा कर आरोपी साम कुमार धुर्वे ने चुपके से बच्ची को उठाया और वहां से निकल गया। थोड़ी देर में फरियादी राजू छत्रपाल वापिस आये तब उसे पूर्वी  गायब दिखी। वहीं आरोपी भी दिखाई नहीं दिया। काफी देर ढूढ़ने के बाद जब बच्ची और आरोपी दिखाई नहीं दिए तो राजू ने इसकी जानकारी रेलवे पुलिस के अधिकारियों को दी।

स्टेशन से बच्ची के अपहरण की खबर मिलते ही आरपीएफ अधिकारीयों में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे पुलिस ने प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक किया। जहां आरोपी बच्ची को लेकर जाता दिखाई दिया। तुरंत रेलवे पुलिस ने वॉकी टॉकी से इस अज्ञात व्यक्ति के पुलिया के बारे में  ब्रॉडकास्ट किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही बच्ची को ढूंढने का ऑपरेशन शुरू हुआ।

मात्र डेढ़ घंटे के अंतराल में ही इस बच्ची को रेलवे पुलिस पुलिस ने शहर पुलिस की मदद से नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पकड़ लिया और उसके कब्जे से इस मासूम बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू किया। पकड़ा गया आरोपी सामकुमार नागपुर से बिलासपुर जा रहा था। हालांकि उसने इस बच्ची का किडनैप  क्यो किया और वह इसे कहां लेकर जा रहा था इसकी जांच पुलिस कर रही है।