logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

ट्रस्ट को मिलने वाले पैसे के बेजा इस्तेमाल और फर्जीवाड़े के मामले में जबलपुर के बिशप नागपुर में गिरफ़्तार


नागपुर - फर्जीवाड़े के मामले में मध्य प्रदेश के जबलपुर में द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के चेयरमैन बिशप पीसी सिंह
को सोमवार को नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ़्तार किया गया है.यह कार्रवाई जबलपुर ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा शुरू है और नागपुर एयरपोर्ट का बिशप को सीएएसएफ के सहयोग से गिरफ़्तार किया गया.
जानकारी के मुताबिक बिशप पीसी सिंह को जर्मनी से देश वापस अपने पर पकड़ने के लिए ईओडब्ल्यू ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। डीजी ईओडब्ल्यू अजय शर्मा के निर्देश पर एडीजी ईओडब्ल्यू मो.शाहिद अबसार ने सीआइएसएफ सहित अन्य एजेंसियों से समन्वय बनाया जब आरोपित बिशप के देश लौटने की सूचना मिली तो जाँच अधिकारियों ने एयरपोर्ट में तैनात सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों को सतर्क किया जिसके बाद नागपुर एयरपोर्ट पर उसकी गिरफ़्तारी की गई. बिशप पीसी सिंह जर्मनी से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। वहां से विमान में बेंगलुरु होते हुए नागपुर आया। बिशप पीसी सिंह को ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बिशप के घर बरामद हुई कैश 


बिशप के घर छापे में 1 करोड़ 65 लाख नगद मिली थे। जिसमें 18 हजार की विदेशी करेंसी भी बरामद हुई थी। वहीं 80 लाख 72 हजार के सोने के जेवर के अलावा लग्जरी कार और इम्पोर्टेड घड़ियां  भी बरामद हुई थी। बिशप पीसी सिंह के खिलाफ स्कूलों से मिलने वाले पैसों से धार्मिक संस्थान संचालन करने का आरोप है।
अलावा आरोप यह भी है की बिशप सोसायटी की विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से मिलने वाली छात्रों की फीस की राशि का उपयोग धार्मिक संस्थाओं को चलाने एव स्वंय के इस्तेमाल किया जा रहा है। साल 2004-05 से 2011-2012 के बीच दो करोड 70 लाख की राशि धार्मिक संस्थाओं को ट्रांसफर करने तथा खुद के उपयोग में लेकर गबन करने का आरोप  जाँच में सही पाया गया और सबूतों के आधार पर ईओडब्ल्यू ने बिशप पी सी सिंह तथा तथा संस्था के तत्कालीन असस्टिेंट रजिस्टार फमर्स एण्ड सोसायटी बी एस सोलंकी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
बिशप पीसी सिंह करीब 35 केस में नामजद आरोपी है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में उसके खिलाफ केस दर्ज हैं।