logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी देने वाला जयेश पुजारी मेडिकल अस्पताल में भर्ती, कोर्ट में बताई कीलें और दवाईयां खाने की बात


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी देने वाले मामला में मुख्या आरोपी जयेश पुजारी उर्फ कांथा की शुक्रवार को तबियत अचानक ख़राब होने के बाद उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गौरतलब है कि गुरुवार को आरोपी जयेश पुजारी उर्फ कांथा की कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया जहां उसने जज के सामने कीलें और कुछ दवाईयां खाने की बात बताई जिसके बाद ऑर्ट ने उसका मेडीअक्ला कराने का आदेश पुलिस को दिया था. 

हालांकि, पुलिस उसकी जाँच करा कराई गई थी. लेकिन आज शुक्रवार को फिर उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके चलते मेडिकल अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. 

कुख्यात अपराधी जयेश पुजारी इससे पहले भी पुलिस कस्टडी से भाग चुका है. इस बार भी आशंका जताई जा रही है कि भागने के इरादे से हो वह बीमारी का नाटक कर रहा है. इसी के चलते मेडिकल अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया.     

ज्ञात हो कि 14 जनवरी और 21 मार्च को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय में जयेश ने फोन कर 100 करोड़ रुपये की फिरौती मांग की और जान से मारने की धमकी दी थी. इसके बाद नागपुर पुलिस को जयेश पुजारी उर्फ कांथा उर्फ सलीम शहीर कांत के दाऊद इब्राहिम गैंग, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से संबंध होने की जानकारी मिली थी. 

इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने कर्नाटक की बेलगावी जेल से जयेश पुजारी उर्फ सलीम शहीर कांत को 28 मार्च को हिरासत में लिया था। बेलगावी में स्थित हिंडालगा जेल से उसे नागपुर लाया गया था। जहां नागपुर शहर के धंतोली थाने में उस पर धमकी देने और फिरौती मांगने के दो मामले दर्ज किए गए थे। 

देखें वीडियो: