logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जीतेन्द्र अव्हाड ने न्यायपालिका और बाबासाहेब आंबेडकर ने उठाया सवाल, कहा- यहाँ भी करना था आरक्षण का प्रावधान


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट (NCP Sharad Pawar Group) नेता और विधायक जीतेन्द्र अव्हाड (Jitendra Awhad) ने डॉ. बाबासाहेब अंबडेकर (Dr. Babasaheb Ambedkar) और न्यापालिका (Court) पर सवाल उठाया है। अव्हाड ने कहा कि, "डॉ. आंबेडकर को संविधान के आरक्षण को जो प्रावधान किया है। उसे न्यायपालिका में भी रखना चाहिए था।' इसी के साथ एनसीपी नेता ने अदालत को जातिवादी भी बताया।

नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए अव्हाड ने कहा, "मुझे आज भी इस बात का दुख है कि बाबा साहब अंबेडकर को न्यायपालिका में भी आरक्षण रखना चाहिए था, मैं नहीं कहूंगा क्योंकि तब विवाद खड़ा हो जाएगा, कुछ फैसले ऐसे आते हैं, उनमें जातिवाद की बू आती है, ऐसी उम्मीद नहीं थी न्यायपालिका. ये निष्पक्ष हो, ये जाति व्यवस्था से बाहर हो, ऐसी संविधान की अपेक्षा है, क्या ऐसा होता है?"

उन्होंने आगे कहा, "न्याय व्यवस्था में आरक्षण न देकर यहां के 80 प्रतिशत समाज के साथ अन्याय किया गया। अब बार काउंसिल में कहीं न कहीं बहुजन लोग दिखने लगे हैं। उनकी पीढ़ियों ने सीखा ही नहीं तो वे बार में कैसे जाएंगे? वे बार (शराब) में जाते थे। उस बार को छोड़कर इस बार में आने में 70 साल लग गए।"