logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कलयुगी बेटे ने ली अपनी ही माँ की जान, मोबाइल नहीं देने पर कर दी हत्या


नागपुर: संत गजानन महाराज नगर निवासी रामनाथ गुलाबराव बडवाईक ने शराब के नशे में अपनी ही मां कमलाबाई गुलाबराव बडवाईक की हत्या कर दी।

कमलाबाई के 3 बेटे हैं लेकिन वह रामनाथ के साथ रहती थी। रामनाथ हाथ मजदूरी का काम करता था. उसकी शादी हो चुकी है। रामनाथ को शराब पीने की लत है जिसके चलते उसकी पत्नी उसको छोड़कर अलग रहती है। बताया जा रहा है कि 18 अक्टूबर को सुबह कमलाबाई बैंक में पैसे निकालने बेटे के साथ की थी। बैंक से पैसे निकालने के बाद तब उसने रास्ते में एक वाइन शॉप से शराब खरीदी जिसके बाद मां बेटे ने घर में जाकर शराब पी। मोबाइल देने की बात को तब उनका आपस में झगड़ा हुआ और इसी झगड़े में रामनाथ ने मां का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद आरोपी ने मां की तबीयत खराब होने का नाटक कर पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया और उन्हें निजी हास्पिटल ले गये थे, लेकिन उनकी मौत हो गई. जहां से उन्हें मेडिकल अस्पताल में जाने के लिए कहा गया परंतु आरोपी शव को मेडिकल अस्पताल ले जाने के बजाय घर लेकर आया।

मां की मृत्यु की बात सुनकर छोटा भाई  दीपक  सहित अन्य रिस्तेदार  घर  पहुंचे. मृत्यु के बाद कमलाबाई के शरीर में अकड़न बढ़ रही थी. ऐसे में उनके हाथ-पांव पर कपूर और तेल लगाने को कहा गया. जब ऐसा किया जा रहा था कि तो उन्हें कमलाबाई के गले पर जख्म दिखाई दिया.  कमलाबाई के शरीर पर कोई मंगलसूत्र या अन्य कोई गहना भी नहीं था. संदेह होने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई  जिसके बाद पोस्टमार्टम में महिला की मौत गला दबाकर होने का खुलासा हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर जब सख्ती से पूछताछ की  गई तो उसने हत्या करने की बात कबूल की। 

देखें वीडियो: