logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Kamptee: मध्य प्रदेश पुलिस ने कामठी के घोरपड़ में तस्करी कर लाई गई लाखों रुपये की सागौन की जब्त


नागपुर: पुष्पा शैली में मध्य प्रदेश से सागौन की लकड़ी की तस्करी कर नागपुर लेकर और यह लकड़ी कामठी तहसील के घोरपाड़ गांव के एक खेत में छुपकर रखने के मामले का खुलासा हुआ है. इन तस्करों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस ने साहसिक कार्रवाई की है.

पुलिस ने इस खेत से लाखों रुपये कीमत की 23 नग सागौन की लकड़ी जब्त की. इस कार्रवाई के बाद नागपुर में सागौन व्यापारियों में खलबली मची हुई है. चर्चा है कि नागपुर में तस्करी कर सागौन खरीदने वाले व्यापारियों के साथ दलाल अंडरग्राउंड हो गए हैं.

इससे यह सवाल खड़ा हो गया है कि मध्य प्रदेश में सागौन तस्कर सागौन के जंगल को नष्ट कर रहे हैं, इसके बावजूद वन अधिकारी और पुलिस कैसे बेपरवाह हैं. सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर तस्करी का माल मध्य प्रदेश की सीमा पार कर महाराष्ट्र के नागपुर तक कैसे आ गया. तो ऐसे में तस्करी की गई सागौन कामठी के घोरपाड़ स्थित खेत में कैसे आई? पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस तस्करी में नागपुर का कोई व्यक्ति शामिल है या नहीं?