logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Kamptee: खैरी बस स्टॉप के पास एमडी बेचते हुए तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार, करीब पांच लाख रुपए का माल जब्त


नागपुर: न्यू कामठी पुलिस ने कामठी-नागपुर रोड पर खैरी बस स्टॉप के पास न्यू शान ए पंजाब लॉज में मादक पदार्थ एमडी बेचते हुए तीन लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर 4 लाख 85 हजार 720 रुपए का माल जब्त किया है। यह कार्रवाई आधी रात के करीब की गई। आरोपियों के पास से 46.72 मेट्रिक ग्राम एमडी जब्त की गई है। 

न्यू कामठी पुलिस को सूचना मिली थी कि न्यू शान ए पंजाब लॉन में एमडी ड्रग पाउडर बेचा जा रहा है। इस सुचना के आधार पर आरोपी तारिक परवेज मोहम्मद खुर्शीद, बिलाल नागानी, मोहम्मद अनीस नागानी और मोहम्मद अमन मोहम्मद रफीक रात करीब 11 बजे कामठी-नागपुर रोड पर खैरी बस स्टॉप के सामने से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने रात करीब 11 बजे लॉज पर छापा मारा और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 46.72 ग्राम एमडी पाउडर, जिसकी कीमत 2 लाख 33 हजार 600 रुपए है, छह मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिलें ऐसे कुल 4 लाख 85 हजार 720 रुपए का माल जब्त किया।

नवीन कामठी पुलिस ने धारा 8(ए), 22(ए), 29 एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। जांच अधिकारी का कहना है कि उपरोक्त तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं तथा मादक पदार्थ से संबंधित अन्य अपराधों का भी खुलासा होने की भी सम्भावना जताई।