logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कामठी पुलिस ने मुंबई से एमडी ड्रग्स सप्लायर और नागपुर से डिलीवरी बॉय को पकड़ा


नागपुर: नागपुर शहर से सटे कामठी पुलिस थाने की पुलिस ने मुंबई से एमड़ी ड्रग्स सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ़्तार किया है.बीते दिनों इलाके में एमड़ी ड्रग्स बेचने वाले आरोपियों की गिरफ़्तारी के बाद मिली लीड के बाद कामठी की पुलिस मुंबई के भिवंडी गई और वहां से आमीर नामक आरोपी को गिरफ़्तार किया है.पुलिस की गिरफ़्त में मौजूद आरोपियों द्वारा पुलिस को बताया गया था की मुंबई का यह आरोपी उन्हें एमड़ी सप्लाई करता है.इसके अलावा नागपुर शहर के टेका नगर परिसर में रहने वाले सुमित ठाकुर नामक आरोपी को भी गिरफ़्तार किया है.इसके पास से पुलिस को 11 ग्राम एमडी ड्रग्स भी बरामद हुई है.पुलिस के मुताबिक इस मामले में जाँच शुरू है और भी आरोपियों की गिरफ़्तारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

पुरानी कामठी पुलिस थाने के निरीक्षक दीपक भीताडे की माने तो नागपुर और कामठी जैसे परिसर में एमडी ड्रग्स की तस्करी के मामले बीते वक्त में काफ़ी बढे है। जिसे लेकर पुलिस द्वारा एंटी ड्रग्स मुहीम के तहत कार्रवाई भी की जा रही है.इसी के तहत बीते दिनों कामठी पुलिस थाने के तहत रहने वाले तीन आरोपियों के ही साथ मध्यप्रदेश निवासी एक आरोपी को गिरफ़्तार किया गया था.अब तक इस मामले में आरोपियों द्वारा दिए गए बयान के बाद मिल रही लीड का एक्शन लेते हुए पुलिस कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ़्तार कर रही है.सूत्रों की माने तो कामठी इन दिनों एमड़ी ड्रग्स तस्करी का एक बड़ा केंद्र बैंक चुका है.