logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

पारशिवनी में कन्हान पुलिस की मवेशी तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई, 22 मवेशियों को दिया जीवनदान, रु 13 लाख से अधिक का माल जब्त


नागपुर: अधीक्षक हर्ष पोद्दार के कार्यभार ग्रहण करने के बाद से पशु तस्करी करने वालों की शामत आ गई है। पशु तस्करों पर कार्रवाई के आदेश के बाद ग्रामीण इलाकों में कई जगह कार्रवाई की गई है। नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील की कन्हान पुलिस एवं स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने गाय एवं भैंसों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 21 लाख से अधिक का माल जब्त किया गया है।

पारशिवनी तहसील के कन्हान थाना अंतर्गत थानेदार सार्थक नेहेते के मार्गदर्शन में बोरडा टोल नाके के पास की गई कार्रवाई में 10 नर भैंसे एवं 12 गायों को मिलाकर कुल 22 जानवरों को छुड़ाकर ध्यान फाउंडेशन खरबी नागपुर के सुपुर्द किया गया है। प्रकरण में आयशर ट्रक सहित कुल 13 लाख 20 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है।

दूसरी कार्यवाही में देवलापार थाना अंतर्गत स्थानीय अपराध शाखा की टीम द्वारा कुल 11 मवेशियों को छुड़ाकर गाड़ी सहित कुल 8 लाख 43 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। 

ज्ञात हो कि पिछले मंगलवार एवं गुरूवार की मवेशी तस्करों पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने अब तक 90 लाख रुपए से अधिक का माल जप्त किया है, जबकि 150 से अधिक मवेशियों को मुक्त कराया गया है।