logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Parshivni: कन्हान पुलिस की रेती तस्करों पर कार्रवाई, पांच अलग कार्रवाइयों में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का माल जब्त, सात लोग गिरफ्तार


नागपुर: जिले की पारशिवनी तहसील अंर्तगत आने वाले कन्हान थाना क्षेत्र में पुलिस के ने रेती तस्करों पर पांच अलग-अलग कार्रवाई में कुल 1 करोड़ 63 लाख 75 हजार रूपए का माल जब्त किया है। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान मनसर से कन्हान की ओर आते हुए रेती के टिप्पर दिखाई दिए। रेती टिप्पर को लेकर जांच पड़ताल करने पर रेती बिना रायल्टी की पाई गई। प्रकरण को लेकर थानेदार राजेन्द्र पाटिल ने 5 टिप्पर में भरी गई 1 लाख 75 हजार रुपए की 35 ब्रास रेती एवं 1 करोड़ 62 लाख रुपए के 5 टिप्पर सहित कुल 1 करोड़ 63 लाख 75 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है।

इस प्रकरण में शाहनवाज विराज अहमद, दिनेश आशाराम गौतम,पंचम गिरधर भगत, रविन्द्र पटले, मोहित मुशाफिर यादव,हमीद अब्दुल बेग, पुरूषोत्तम विष्णु उके के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच कन्हान थानेदार राजेन्द्र पाटिल कर रहे हैं।