logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

कन्हान पुलिस ने घर बैठे नागरिकों को बनाया आरोपी! पत्रकार परिषद के माध्यम से दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग


नागपुर: जिले की पारशिवनी तहसील के कन्हान थाना अंतर्गत एक विचित्र मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने घर बैठे तीन नागरिकों को आरोपी बना दिया. इस आशय को लेकर पत्रकार परिषद के माध्यम से दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की गई है.

कन्हान पुलिस द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी प्रशांत वाघमारे, कोठीराम चकोले एवं कुबेर पोटभरे को 354 यानी किसी महिला की शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या बल प्रयोग करने का आरोपी बना दिया, जबकि तीनों आरोपियों की दर्ज शिकायत में घटना का समय, घटनास्थल में आरोपियों की उपस्थिति दोनों अलग होने के बाद भी बिना जांच के एफआईआर कैसे दर्ज हुई? यह सवाल पुलिस प्रशासन के सामने खड़ा हो गया है. 

इस पत्रकार परिषद में पिडितों द्वारा CCTV फुटेज एवं मोबाइल GPS सिस्टम के माध्यम से अपनी बेगुनाही का सबूत दिया है. इस आशय को लेकर ग्रामीण पुलिस उपअधीक्षक अनिल मस्के से एक शिष्टमंडल मिला, और प्रकरण में न्याय की गुहार लगाई है. इस प्रकरण में पुलिस विभाग के अधिकारियों ने प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया है.